प्लेनमा मच्छर छ भन्दा ज्यान मार्ने धम्की

Shikharkhabar Shikharkhabar
|
मंगलबार, चैत्र २७, २०७४
|
|
२६ पटक हेरिएको
Shares
प्लेनमा मच्छर छ भन्दा ज्यान मार्ने धम्की

सारांश

  • काठमाडाै, २७ चैत ।
  • एक जना यात्रुले प्लेनमा भएकाे कुरा गर्दा  कुटाइ खानु परेकाे छ ।
  • लखनउ बाट बैंगलाेरकाे लागि उड्न लागेकाे इंडिगो फ्लाइट  मा साेमवार याे घटना घटेकाे हाे ।

काठमाडाै, २७ चैत । एक जना यात्रुले प्लेनमा भएकाे कुरा गर्दा  कुटाइ खानु परेकाे छ ।

लखनउ बाट बैंगलाेरकाे लागि उड्न लागेकाे इंडिगो फ्लाइट  मा साेमवार याे घटना घटेकाे हाे ।

हार्ट सर्जन डॉ. सौरभ रायले सोमवार  जहाजमा मच्छर छ भनेर गुनासाे गरेका थिए । उक्त गुनासाे गर्दा रायले कुटाइ खानुका साथै जहाजबाट निकालिनु परेकाे  बताएका छन ।

रायले  जहाजका  चालकदलका सदस्यले अाफुलाइ ज्यान मार्ने धम्की पनि दिएकाे बताए ।

1) पैसेंजर की क्या शिकायत है?

– न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हार्ट सर्जन डॉ. सौरभ राय सोमवार सुबह लखनऊ से बेंगलुरु जाने के लिए इंडिगो फ्लाइट में सवार हुए थे। उन्होंने क्रू पर मारपीट का आरोप लगाया।

– राय ने कहा, ”इंडिगो फ्लाइट मच्छरों से भरी थी। जब इसके खिलाफ आवाज उठाई तो स्टाफ ने मुझसे मारपीट की। इसके बाद उन्होंने मुझे प्लेन से नीचे उतार दिया। साथ ही स्टाफ की ओर से धमकियां भी दी गईं।”

– ”उन्होंने मेरी कॉलर पकड़ी और गैलरी तक खींचते हुए ले गए। इस दौरान उनके कुछ स्टाफ को यह कहते हुए सुना कि अगर तुम्हें मच्छरों से परेशानी है तो भारत छोड़कर क्यों नहीं चले जाते?”

2) इंडिगो ने आरोपों पर क्या कहा?

– इंडिगो एयरलाइन ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा, ”सौरभ राय ने बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में क्रू के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद उन्हें फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। उन्होंने प्लेन में मच्छरों की शिकायत की थी। जब तक क्रू इस पर कोई कार्रवाई करता, वो उग्र होकर धमकीभरे लहजे में बात करने लगे।”

– ”फ्लाइट के गेट बंद होने के बाद उन्होंने साथी पैजेंसरों को प्लेन को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाने की कोशिश की। इतना ही नहीं हाईजैक जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया। बाकी पैसेंजरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रू ने पायलट से बात की और उन्होंने सौरभ को उतारने का फैसला किया।”

3) जेट फ्लाइट में भी मच्छरों का वीडियो सामने आया

– मंगलवार को एक अन्य पैसेंजर ने जेट एयरवेज की फ्लाइट का वीडियो जारी किया। जिसमें पैसेंजर मच्छर भगाते दिखाई दे रहे हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस वीडियो को एक पैसेंजर ने रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किया।
– घटना पर संज्ञान लेते हुए जेट एयरवेज ने कहा, ”हम केबिन क्रू से बात कर इस परेशानी को लेकर समीक्षा करेंगे। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद जताते हैं।”

4) दिल्ली एयरपोर्ट पर भी इंडिगो स्टाफ ने पैसेंजर को पीटा था

– पिछले साल 15 अक्टूबर को आईजीआई एयरपोर्ट पर राजीव कत्याल (53) के साथ इंडिगो स्टाफ की मारपीट हुई थी। हालांकि, यह मामला नवंबर में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सामने आया।
– इंडिगो फ्लाइट से उतरने के बाद कत्याल एयरलाइन की ट्रांसफर बस में चढ़ रहे थे। तभी स्टाफ ने उन्हें बस भरने की बात कहते हुए रोक दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर कत्याल ने इंडिगो स्टाफ जुबी थॉमस को अपशब्द बोल दिए थे।

– इस मामले में इंडिगो के प्रेसिडेंट और डायरेक्टर आदित्य घोष ने माफी मांगी और एयरलाइन स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

5) यात्रियों से जुड़ा डीजीसीए का सर्कुलर क्या कहता है?

– डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की तरफ से सितंबर, 2017 में जारी सर्कुलर के मुताबिक, सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट सेक्शन 3 पार्ट 5 में भी लिखा है कि कोई भी एयरलाइंस स्टाफ या क्रू मेंबर किसी भी स्टेज या परिस्थति में पैंसेजर के साथ कोई अभद्र बर्ताव नहीं करेगा।

– DGCA के एयरक्राफ्ट ऑपरेटर सिक्युरिटी प्रोग्राम में भी कहा गया है कि ग्राउंड पर अगर कोई पैसेंजर बुरा बर्ताव भी करता है तो उससे सब्र से पेश आएं और घटना के बारे में ऊपर रिपोर्ट करें।

6) बुरे बर्ताव पर पैसेंजर्स यहां करें इन्फॉर्म, स्टाफ को हो सकती है सजा

– अगर एयरलाइन्स या उनके स्टाफ द्वारा किसी भी तरह का बुरा बर्ताव किया जाता है तो पैसेंजर्स तुरंत एयरलाइन्स के सिक्योरिटी ऑफिसर्स, एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन इंचार्ज, सीआईएसएफ, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी ऑफ इंडिया (BCAS) या एयरपोर्ट ऑपरेटर से प्राइमरी कम्प्लेन कर सकते हैं। देश के सभी एयरपोर्ट्स पर इन एजेंसियों का स्टाफ मौजूद रहता है।
– कम्प्लेन के आधार पर जांच में एयरलाइंस स्टाफ के दोषी पाए जाने पर उसे जॉब से निकाला जा सकता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में सजा और जुर्माने का प्रावधान भी है।
– पैसेंजर्स सीधे DGCA से भी शिकायत कर सकते हैं। उन्हें sugam@dgca.nic.in ईमेल आईडी पर पैसेंजर को अपने टिकट की डिटेल के साथ ये शिकायत करनी होगी। अथॉरिटी इन ईमेल को संबंधित एयरलाइन्स को भेजकर 2 हफ्ते के अंदर एक्शन लेने का आदेश देती है।

(Valium)

प्रतिक्रिया

कमेन्ट लेख्नुहोस्

तपाईंको इमेल ठेगाना प्रकाशित हुनेछैन। आवश्यक फिल्डहरू चिन्ह लगाइएका छन् *

कुल कमेन्ट: 0
यो खबर पढेर तपाईंलाई कस्तो महसुस भयो ?

तपाईंले छुटाउनुभयो कि?